Khallari Ropeway Accident Update: महासमुंद के खल्लारी रोपवे हादसे में FIR दर्ज, प्रशासन ने शुरू की जांच
Khallari Ropeway Accident Update: महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए दर्दनाक रोपवे हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने रोपवे संचालन कंपनी और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।
घायलों में से 8 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया, जबकि शेष 8 का इलाज बागबाहरा के स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसा रविवार सुबह हुआ, जब श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे और रोपवे का केबल अचानक टूट गया।
प्रशासन ने अब पूरे मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन कंपनी के दस्तावेज़ और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि रोपवे संचालन में किस स्तर पर चूक हुई।
