Keshkal Accident : केशकाल घाटी में ट्रेलर पलटने से नेशनल हाईवे 30 ठप, आवाजाही हुई बाधित
Keshkal Accident : बस्तर की जीवनरेखा कही जाने वाली केशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर एक ट्रेलर पलट जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। घाटी के दोनों ओर बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सड़क से किनारे हटवाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आवागमन को पूरी तरह से बहाल करने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें या स्थिति सामान्य होने तक इंतजार करें।
