कांकेर हिंसा के बाद तबादला : 3 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, निखिल रखेचा बने कांकेर के नए SP…
IPS transfer
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत राज्य में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गरियाबंद जिले में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
वहीं, आईपीएस अधिकारी वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है। इसके अलावा वर्ष 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलासेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) उत्तरी रेंज, सरगुजा का दायित्व दिया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

read more : भाजपा नेता की हत्या: दिनदहाड़े अक्षय गर्ग पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से किया वार
