Naxal News: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों के डंप हथियार और IED किए बरामद
Kanker Naxal Operation: Kanker जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किया गया भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सल साहित्य बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से भविष्य में संभावित बड़ी नक्सली घटना टल गई है।
बस्तर रेंज में नक्सल उन्मूलन के लिए अभियान लगातार जारी है। आईजी पी. सुंदरराज के निर्देशन और एसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में यह ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी का भी सहयोग रहा।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 13 फरवरी को सर्चिंग पर निकली थी। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जब्त सामग्री (Seized Materials)
- BGL Launcher – 2
- 12 Bore Gun – 2
- Air Gun – 1
- Directional IED – 3
- Tiffin IED (लगभग 5 किग्रा) – 1
- BGL Bomb – 30
- 12 Bore Rounds – 26
- Explosive Powder (लगभग 2 किग्रा)
- Multimeter – 1
- Electric Wire Bundles – 2
- Firecrackers – 12 पैकेट
- Splinter Material – 1 पैकेट
- Pouch – 2
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, बरामद IED और विस्फोटक सामग्री से स्पष्ट है कि नक्सली बड़ी वारदात की तैयारी में थे।
