Kanker Accident News: कांकेर में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में तीन की मौत

Kanker Accident News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतेसरा गांव के पास दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई, जिसमें तन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और शव उनमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मृतकों के शवों को निकालने के लिए क्रेन और कटर की मदद से ट्रकों के केबिन काटने पड़े। इस भयावह दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुई हो सकती है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस प्रशासन के अनुसार मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Youthwings