Judge Transfer List 2025: हाईकोर्ट जजों का तबादला, छत्तीसगढ़-एमपी समेत देशभर में 14 न्यायाधीश बदले गए
Judge Transfer List 2025
रायपुर। Judge Transfer List 2025: देशभर में हाईकोर्ट के 14 जजों का तबादला कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया और इसके बाद आदेश जारी कर दिया गया। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज भी शामिल हैं।
कॉलेजियम द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया है। वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में किया गया है।
तबादले में शामिल प्रमुख जज
कॉलेजियम ने जिन न्यायाधीशों का तबादला किया है, उनमें कई राज्यों के नामी जज शामिल हैं। जल्द ही सभी अपने-अपने नए पदभार संभालेंगे। सूची इस प्रकार है–
-
जस्टिस अतुल श्रीधरन – मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
-
जस्टिस संजय अग्रवाल – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट
-
जस्टिस जे. निशा बानू – मद्रास हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट
-
जस्टिस दिनेश मेहता और अवनीश झिंगन – राजस्थान हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट
-
जस्टिस अरुण मोंगा – दिल्ली हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट
-
जस्टिस संजय कुमार सिंह – इलाहाबाद हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट
-
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल – इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोलकाता हाईकोर्ट
-
जस्टिस मनवेन्द्रनाथ राय – गुजरात हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
-
जस्टिस डोनाडी रमेश – इलाहाबाद हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
-
जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट – गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
-
जस्टिस चन्द्रशेखरन सुधा – केरल हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट
-
जस्टिस तारा वितस्ता गंजू – दिल्ली हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट
-
जस्टिस सुभेंदु सामंता – कोलकाता हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
कॉलेजियम का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा लिया गया यह फैसला देशभर की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अब सभी जज अपने नए कार्यस्थलों पर जल्द ही पदभार संभालेंगे।
