सरकारी पॉलिटेक्निक में नौकरी का मौका: 355 लेक्चरर पदों पर आवेदन शुरू

Job Alert

Job Alert

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के कुल 355 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन और हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और आवेदन शुल्क का भुगतान भी समय पर करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मार्च 2026 के अंत तक आयोग कार्यालय में जमा करनी होगी।

निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन या दस्तावेजों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को समयसीमा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता के मानदंड

लेक्चरर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विषय के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विषयों के लिए संबंधित शाखा में बीई/बीटेक/बीएस डिग्री प्रथम श्रेणी (First Class) या समकक्ष अंकों के साथ होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया के दौरान भी अभ्यर्थी के पास उसी विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्रथम श्रेणी में होना आवश्यक रहेगा।

वहीं,

विज्ञान और मानविकी विषयों के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री होना जरूरी है।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

UGC से मान्यता प्राप्त SLET/SET जैसी समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।

तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की पहल

यह भर्ती झारखंड के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में योग्य और अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति के उद्देश्य से की जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ना जरूरी

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी को अच्छी तरह समझ लें। पात्रता पूरी न होने की स्थिति में आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

 

 

Youthwings