Job Alert: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में 900 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

Job Alert

Job Alert

Job Alert: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के तीन जिलों सूरजपुर, उत्तर बस्तर कांकेर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से कुल 900 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

सूरजपुर: 602 पदों पर भर्ती

20 अगस्त को सूरजपुर जिले के न्यू सर्किट हाउस, रिंग रोड तिलसिवां में प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में दर्जी मास्टर, सेल्स गर्ल, सोलर पैनल रिपेयर टेक्निशियन, सहायक ब्यूटीशियन, राज मिस्त्री, सुरक्षा गार्ड, बीमा सखी, सहायक प्रोडक्शन, नर्सिंग असिस्टेंट, बैंकिंग सेक्टर, फिटर, वेल्डर, फील्ड ऑफिसर, पैकेजिंग स्टाफ, सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिलीवरी बॉय, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन सहित 602 पदों पर भर्ती होगी।
शैक्षणिक योग्यता 5वीं से लेकर स्नातक और आईटीआई तक निर्धारित की गई है।

कांकेर: 246 पदों पर भर्ती

22 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय कोडेजुंगा, कांकेर में प्लेसमेंट कैंप होगा। यहां सुरक्षा गार्ड (100 पद), सुरक्षा सुपरवाइजर (25 पद), फायरमैन (20 पद), हेवी ड्राइवर (10 पद), होम केयर टेकर (50 पद), ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी (21 पद), बिजनेस एसोसिएट (20 पद) सहित कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवारों का चयन बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर होगा।

MCB: नि:शुल्क प्लेसमेंट कैंप में 50 पद

21 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में नि:शुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में 50 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और लेबर शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 17,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित प्लेसमेंट कैंप में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

Youthwings