Jagdeep Dhankhar Resignation Reason: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा खुलासा, जानिए क्या है असली वजह

Jagdeep Dhankhar Resignation Reason

Jagdeep Dhankhar Resignation Reason

Jagdeep Dhankhar Resignation Reason: 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर जारी बहस के बीच पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका कारण साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि धनखड़ जी ने संवैधानिक पद पर रहते हुए बेहतरीन काम किया, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

130वें संविधान संशोधन विधेयक पर अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक पारित होकर रहेगा। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जब लालू यादव को बचाने वाले अध्यादेश को फाड़ा था, तब नैतिकता कहां थी? आज लगातार तीन चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नैतिकता का हवाला दे रही है। शाह ने कहा कि संसद बहस के लिए है, न कि शोर-शराबे और हंगामे के लिए।

संसद में CISF तैनाती और विपक्ष पर हमला
संसद में CISF की तैनाती पर अमित शाह ने कहा कि यह कदम उस समय उठाया गया था जब कुछ वामपंथी लोगों ने सदन के अंदर स्प्रे किया था। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जनता में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

सुदर्शन रेड्डी और सलवा जुडूम विवाद
INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पर अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने सलवा जुडूम को खारिज कर दिया था, जिससे आदिवासियों का आत्मरक्षा का अधिकार खत्म हो गया और देश में नक्सलवाद लंबे समय तक जारी रहा। शाह ने आरोप लगाया कि वामपंथी विचारधारा ही उन्हें उम्मीदवार बनाने का आधार रही होगी।

विपक्ष पर सीधा सवाल
अमित शाह ने कहा कि क्या कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री जेल से सरकार चला सकता है? उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां पांच साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है, वहां पद छोड़ना अनिवार्य होगा। वहीं छोटे आरोपों पर यह लागू नहीं होगा।

AAP नेता सत्येंद्र जैन पर भी निशाना
अमित शाह ने कहा कि सत्येंद्र जैन चार साल जेल में रहे और उन सभी मामलों में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को बचाने की कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

Youthwings