IT Raid : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: कई लोहा व्यापारियों के ठिकानों पर सुबह-सुबह छापा

IT Raid

IT Raid

IT Raid : गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ में IT (आयकर विभाग) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लोहा कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों पर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी।

लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर लगातार खोजबीन जारी

सूत्रों के अनुसार ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल सहित कई प्रतिष्ठित लोहा कारोबारियों के दफ्तरों और ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। टीमों ने रिकॉर्ड, दस्तावेज़ और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागज़ों की गहन जांच शुरू कर दी है।

कर चोरी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में कर अपवंचन की शिकायतों के बाद आयकर विभाग ने यह संयुक्त कार्रवाई की है। विभाग की टीमें पूरे दिन तलाशी अभियान चला सकती हैं।

Youthwings