Iran Attack on Dubai Airport: ईरान-इजरायल संघर्ष की आंच दुबई तक आई, एयरपोर्ट पर धमाका? जानिए सच्चाई

Iran Attack on Dubai Airport: ईरान और इजरायल के बीच जारी सैन्य टकराव ने अब खाड़ी क्षेत्र में भी गंभीर सुरक्षा संकट पैदा कर दिया है। दुबई में स्थित Dubai International Airport के पास मिसाइल/ड्रोन हमले की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हमले के बाद एयरपोर्ट संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द या अन्य मार्गों से भेजा गया। प्रशासन ने साफ कहा है कि यात्री एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें।

दुबई के अलावा क्षेत्र के अन्य प्रमुख एयरपोर्ट्स, जिनमें Al Maktoum International Airport शामिल है, वहां भी उड़ानों पर असर पड़ा है।

हालांकि Dubai Airports ने पुष्टि की है कि Dubai International Airport (DXB) के एक कॉनकोर्स को एक घटना में मामूली नुकसान पहुंचा। स्थिति को तेजी से नियंत्रण में ले लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को तुरंत तैनात किया गया और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में हालात को संभाला गया। इस घटना में चार स्टाफ सदस्य घायल हुए, जिन्हें तुरंत मेडिकल सहायता प्रदान की गई।

प्रबंधन ने बताया कि पहले से लागू आकस्मिक योजनाओं के तहत अधिकांश टर्मिनलों को पहले ही यात्रियों से खाली करा लिया गया था, जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका। इससे पहले एयरपोर्ट के आसपास मिसाइल/ड्रोन गतिविधियों की खबरों के बाद उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया था। एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

खाड़ी क्षेत्र के कई देशों, कतर, बहरीन और कुवैत ने एहतियातन अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे वैश्विक एयर ट्रैफिक नेटवर्क प्रभावित हुआ।

इस पूरे घटनाक्रम की जड़ में इजरायल द्वारा ईरान पर की गई कथित प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक को माना जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Youthwings