IPL में नया पॉइंट सिस्टम? प्लेऑफ की रेस में मचेगा तहलका!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने IPL में बड़ी जीत पर बोनस पॉइंट देने की मांग की, जिससे प्लेऑफ की रेस और रोमांचक हो सकती है।

मौजूदा IPL पॉइंट सिस्टम

आईपीएल में 2008 से लागू नियम के अनुसार, किसी भी मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को 2 पॉइंट मिलते हैं। चाहे टीम एक रन से जीते या 100 रनों से, विजेता टीम को समान पॉइंट ही मिलते हैं। लीग में बोनस पॉइंट का कोई सिस्टम नहीं है और बड़ी जीत केवल नेट रन रेट को बेहतर बनाती है।

आकाश चोपड़ा की मांग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर (एक्स) पर सुझाव दिया कि आईपीएल में भी बड़ी जीत पर बोनस पॉइंट दिए जाने चाहिए। उनका कहना है कि इससे टीमों के बीच मुकाबला और रोमांचक होगा।

एसए20 में बोनस पॉइंट का उदाहरण

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में बोनस पॉइंट का नियम लागू है।

अगर कोई टीम टारगेट को 16 ओवर के अंदर चेज़ कर लेती है, तो अतिरिक्त 1 पॉइंट मिलता है।

पहले बैटिंग करने वाली टीम यदि जीत का 20% से ज्यादा रन से करती है, तो भी 1 बोनस पॉइंट मिलता है।

उदाहरण: अगर टीम ने 160 रन बनाए, तो विपक्षी टीम को 128 या उससे कम पर रोकना पड़ेगा बोनस पॉइंट पाने के लिए।

बोनस पॉइंट से IPL में बदलाव

बोनस पॉइंट लागू होने से प्लेऑफ की रेस और रोमांचक होगी। निचले पायदान की टीमें भी जल्दी ऊपर आ सकेंगी। केवल दो मैचों में भी टीम 6 पॉइंट तक पहुंच सकती है अगर बड़ी जीत के साथ बोनस पॉइंट मिले। टीमें अब जीत के लिए बोनस पॉइंट हासिल करने की रणनीति अपनाएंगी।

यह भी पढ़ें: थिएटर्स में महा-धमाका, रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार Drishyam 3

थिएटर्स में महा-धमाका, रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के लिए तैयार Drishyam 3

Youthwings