IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान और दिल्ली टॉप पर, गुजरात की लगातार हार से बड़ा उलटफेर

IPL 2026 Points Table Update: Indian Premier League 2026 के पहले डबल हेडर के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में Delhi Capitals और Rajasthan Royals ने शानदार जीत दर्ज कर टॉप-2 में अपनी जगह बना ली है।

दिल्ली के Arun Jaitley Stadium में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने Mumbai Indians को 6 विकेट से हराया। वहीं अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में राजस्थान रॉयल्स ने Gujarat Titans को 6 रन से शिकस्त दी।

IPL 2026 प्वाइंट्स टेबल

राजस्थान रॉयल्स – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR: +2.233

दिल्ली कैपिटल्स – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR: +1.170

पंजाब किंग्स – 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक, NRR: +0.637

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 1 मैच, 1 जीत, 2 अंक

सनराइजर्स हैदराबाद – 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक

मुंबई इंडियंस – 2 मैच, 1 जीत, 2 अंक

गुजरात टाइटंस – 2 मैच, 2 हार, 0 अंक

लखनऊ सुपर जायंट्स – 1 मैच, 1 हार, 0 अंक

कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 मैच, 2 हार, 0 अंक

चेन्नई सुपर किंग्स – 2 मैच, 2 हार, 0 अंक

 दिल्ली vs मुंबई: समीर रिजवी का जलवा

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए, जिसमें Suryakumar Yadav (51) और Rohit Sharma (35) का योगदान रहा।

जवाब में दिल्ली ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच Sameer Rizvi ने 51 गेंदों पर 90 रन ठोककर मैच एकतरफा बना दिया। Pathum Nissanka ने भी 44 रन की अहम पारी खेली।

राजस्थान vs गुजरात: हाई स्कोरिंग थ्रिलर

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए। Yashasvi Jaiswal (55) और Dhruv Jurel (75) ने शानदार अर्धशतक जड़े।

जवाब में गुजरात टाइटंस 204 रन ही बना सकी। Sai Sudharsan की फिफ्टी बेकार गई। आखिरी ओवर में Tushar Deshpande ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जबकि Ravi Bishnoi ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।

गुजरात और चेन्नई की खराब शुरुआत

Gujarat Titans और Chennai Super Kings का इस सीजन में अभी तक खाता नहीं खुला है। लगातार हार से दोनों टीमों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

Youthwings