IndiGo Flights Canceled: इंडिगो यात्रियों के लिए झटका, 170+ फ्लाइट्स रद्द, जानिए क्या है वजह
Indigo Emergency Landing
IndiGo Flights Canceled: सूत्रों के अनुसार, देश भर में आज इंडिगो एयरलाइन ने लगभग 170 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंडिगो प्रतिदिन 22,000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। पिछले तीन दिनों से लगातार बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के कारण कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी है।
इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी समस्याओं, ठंड के मौसम के कारण शेड्यूल में बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ी भीड़ और फ्लाइट ड्यूटी टाइम सीमाओं के कारण उनके ऑपरेशन पर नकारात्मक असर पड़ा, जिससे कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
कंपनी ने यह भी बताया कि रुकावट को कम करने और संचालन को सामान्य करने के लिए उन्होंने अपने शेड्यूल में बदलाव करना शुरू कर दिया है। ये उपाय अगले 48 घंटों तक लागू रहेंगे, जिससे ऑपरेशन को सामान्य करने और धीरे-धीरे पूरे नेटवर्क में समय की पाबंदी (punctuality) लौटाने में मदद मिलेगी।
