Indigo Flight Cancellation: रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, इंडिगो फ्लाइट्स घंटों लेट
Indigo Flight Cancellation: रायपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इंडिगो की कई फ्लाइट्स देर से उड़ान भरने या कैंसिल होने लगीं। उड़ानों में लगातार देरी के कारण बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर की फ्लाइट्स तय समय पर उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे यात्रियों का गुस्सा बढ़ता गया। कई यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की ओर से फ्लाइट डिले की सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे परेशानी और भी बढ़ गई।
एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भर गया है। लंबे इंतजार के बाद नाराज यात्रियों ने एयरलाइन मैनेजमेंट से जवाब मांगा है। फिलहाल एयरलाइन की ओर से देरी के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
