WTC Points Table: साउथ अफ्रीका की धमाकेदार जीत! WTC टेबल में इंडियन टीम की रैंकिंग लुढ़की

WTC Points Table: भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार का सीधा असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल पर पड़ा है।

भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया है, जबकि मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

टीम इंडिया की फाइनल उम्मीदों को लगा झटका

कोलकाता टेस्ट में मिली हार से भारतीय टीम की WTC फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को फिर चोट पहुंची है लगातार अस्थिर प्रदर्शन के बाद भारत की स्थिति अब और मुश्किल हो गई है।

WTC Points Table: भारत की रैंकिंग में गिरावट

WTC की अंक तालिका में भारत ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीत दर्ज की हैं।

भारत का पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 54.17 है और टीम चौथे नंबर पर है।

भारत से ऊपर हैं—

ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका

भारत के ठीक बाद पाकिस्तान का नंबर आता है, जिसका PCT 50% है।

दक्षिण अफ्रीका की जबरदस्त वापसी

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।

कोलकाता टेस्ट जीतकर उन्होंने WTC में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और यह भी सुनिश्चित कर दिया है कि भारत उन्हें इस सीरीज में पछाड़ नहीं पाएगा।

कप्तान टेंबा बावुमा का शानदार रिकॉर्ड जारी है—

कप्तानी में 11 टेस्ट 10 जीत, 1 ड्रॉ वे अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं।

124 रन का छोटा लक्ष्य भी नहीं चेज कर पाई टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली कोलकाता की पिच पर यह छोटी बढ़त भी मैच का रुख बदलने के लिए काफी थी। तीसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 153 रन बनाए और भारत को 124 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 93 रनों पर ढेर हो गई और मैच 30 रनों से गंवा बैठी।

Youthwings