अब नहीं चलेगा डिजिटल फुहड़पन! OTT पर सेंसर की गाज… ULLU, ALTT समेत 25 ऐप बैन
भारत सरकार ने देश में सॉफ्ट पोर्न और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित करने के आरोप में 25 ऐप्स और वेबसाइट्स को बैन कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने इन प्लेटफॉर्म्स पर IT कानून और अन्य भारतीय कानूनों के उल्लंघन का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है।
सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिया है कि इन सभी ऐप्स और वेबसाइट्स को तत्काल प्रभाव से देशभर में ब्लॉक कर दिया जाए।
बैन किए गए ऐप्स और वेबसाइट्स की सूची:
- ULLU
- ALTT
- Desiflix
- Big Shots
- Boomex
- Wow Entertainment
- Hitprime
- Adda TV
- HotX VIP
- Hulchul App
- MoodX
- NeonX VIP
- Mojflix
- Triflicks
- Navarasa Lite
- Gulab App
- Kangan App
- Bull App
- Jalva App
- Look Entertainment
- Feneo
- ShowX
- Sol Talkies
- Fugi
कानूनों का उल्लंघन:
सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप्स और वेबसाइट्स IT एक्ट, 2000 के सेक्शन 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता 2023 के सेक्शन 294 और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 के सेक्शन 4 का उल्लंघन कर रहे थे। इनमें से कई प्लेटफॉर्म्स पर पोर्नोग्राफिक कंटेंट, भड़काऊ विज्ञापन और महिलाओं की अश्लील प्रस्तुति जैसे गंभीर आरोप पाए गए हैं।
