भीषण गर्मी का असर: रायपुर में बदला स्कूलों का समय, दो पालियों में लगेंगी कक्षाएं
स्कूल टाइमिंग बदली
रायपुर: लगातार बढ़ती गर्मी ने अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसी के तहत रायपुर जिले में स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
सुबह की शिफ्ट में चलेंगे स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह फैसला खासतौर पर छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है।
दो पालियों में होगी पढ़ाई
नए आदेश के तहत स्कूलों को अब दो शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक लगेंगी, ताकि पढ़ाई का समय संतुलित रखा जा सके।
स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए समय में बदलाव जरूरी था।
अन्य जिलों में भी लागू हो रहा बदलाव
गौरतलब है कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में इसी तरह बदलाव किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
read more : ‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद, नोरा फतेही–संजय दत्त के वीडियो पर अश्लीलता के आरोप
