Naxal Attack: दंतेवाड़ा में IED धमाका, दो CRPF जवान घायल…
रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है। शनिवार सुबह सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को तुरंत दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, सुबह सीआरपीएफ 195वीं बटालियन की एक कंपनी सातधार और मालेवाही के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी धमाके में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए।
