बीजापुर में नक्सलियों के IED विस्फोट में DRG व कोबरा के दो जवान घायल, रायपुर रेफर

IED Blast

IED Blast

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट हो गया। इस घटना में कोबरा बल के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

 

संयुक्त टीम का अभियान जारी

जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम पिल्लूर-कांडलापरती इलाके में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर थी। इसी दौरान रास्ते में पहले से छुपाकर लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

 

घायल जवानों की हालत स्थिर

विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत घायल साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल का घेराव कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More: घने कोहरे ने मचाई तबाही: एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, 10 से अधिक घायल

Youthwings