Holi Special Trains: होली पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 1,410 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेलवे
Holi Special Trains: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटकर परिवार के साथ होली मनाने की योजना बना रहे हैं। नौकरी और पढ़ाई के कारण घर से दूर रहने वाले यात्रियों के लिए त्योहार के समय ट्रेन टिकट मिलना चुनौती बन जाता है और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है।
यात्रियों की बढ़ती मांग और भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार होली के अवसर पर 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावा पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरे की विशेष होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी, जिससे बिहार और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 2 सामान्य श्रेणी, 4 स्लीपर, 7 एसी थ्री टियर और 7 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल रहेंगे।
रेलवे के इस फैसले से होली के दौरान यात्रियों को भीड़भाड़ और वेटिंग लिस्ट की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
