गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5.296 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा:- पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई करते हुए भाटापारा शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शनिवार, 17 अगस्त 2025 को पुलिस ने नाका नंबर 01 परशुराम वार्ड स्थित डेली नीड्स दुकान से अवैध गांजा बेचने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।

5.296 किलोग्राम गांजा बरामद

थाना भाटापारा शहर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी प्रशांत शुक्ला (उम्र 30 वर्ष, निवासी नाका नंबर 01 परशुराम वार्ड, भाटापारा) की दुकान एवं निजी तलाशी ली गई। जांच में नीली झिल्ली के थैले में रखा कुल 5.296 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹53,000 आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

 

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 453/2025 धारा 20B NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

भाटापारा शहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों, अवैध शराब बनाने वालों, जुआ-सट्टा व मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

👉 जप्त सामग्री

 

1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 5.296 किलोग्राम (कीमत ₹53,000)

 

 

2. एक मोबाइल फोन

Youthwings