Happy IndiGo Day: इंडिगो दे रही है 20 हजार फ्री फ्लाइट टिकट, 20 साल पूरे होने पर यात्रियों को बड़ा तोहफा; जानें कैसे मिलेगा रिफंड!
20वीं वर्षगांठ पर ‘Happy IndiGo Day’ ऑफर का ऐलान; 4 से 6 अगस्त के बीच बुकिंग करने वाले 20,000 भाग्यशाली यात्रियों को मिलेगा पूरा किराया वापस
Happy IndiGo Day: “हवाई सफर करने वालों के लिए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक ऐसा धमाकेदार ऑफर लेकर आई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे! कंपनी अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए 20,000 घरेलू उड़ानों के टिकट बिल्कुल मुफ्त बांट रही है। अगर आपने 4 से 6 अगस्त के बीच टिकट बुक किया है, तो आपकी जेब में 10,000 रुपये तक वापस आ सकते हैं। लेकिन यह रिफंड आपको कैसे मिलेगा और आसान सवाल का जवाब देने के लिए आपको कितने मौके दिए जाएंगे? जानिए इस खास रिपोर्ट में पूरी प्रक्रिया!”
Happy IndiGo Day: भारत की सबसे बड़ी एविशन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपनी स्थापना के सफल 20 साल पूरे होने के अवसर पर यात्रियों के लिए एक बड़ा और लुभावना ऑफर लॉन्च किया है। ‘Happy IndiGo Day’ अभियान के तहत एयरलाइन 20,000 घरेलू फ्लाइट टिकट बिल्कुल मुफ्त दे रही है। इस स्कीम के तहत चुने गए लकी यात्रियों को उनकी फ्लाइट टिकट का पूरा किराया वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा।
4 से 6 अगस्त के बीच बुकिंग करने वालों को मौका
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस बंपर ऑफर का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जिन्होंने 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच अपने घरेलू सफर के लिए टिकट बुक की है।
हालांकि, इसके लिए एक शर्त यह रखी गई है कि बुकिंग केवल इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या उनके AI वर्चुअल असिस्टेंट ‘6Eskai’ के जरिए ही की गई हो। थर्ड-पार्टी ट्रैवल ऐप्स से की गई बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होगा।

जानिए कैसे मिलेगा टिकट का पैसा वापस
लकी ड्रा से चयन: योग्य बुकिंग्स में से रैंडम तरीके से यात्रियों का चयन किया जाएगा।
व्हाट्सएप और ईमेल पर आएगा सवाल: चयनित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और व्हाट्सएप पर एक आसान सा सवाल भेजा जाएगा।
3 मौके दिए जाएंगे: सही जवाब देने के लिए यात्री के पास 3 अवसर होंगे।
3 से 5 दिनों में रिफंड: सही जवाब देने पर प्रति PNR अधिकतम 10,000 रुपये तक का टिकट किराया 3 से 5 वर्किंग डेज (कार्यदिवसों) में सीधे बैंक खाते में वापस ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
यह ऑफर इकोनॉमी क्लास और प्रीमियम ‘IndiGoStretch’ दोनों ही श्रेणियों की वन-वे और रिटर्न घरेलू उड़ानों के लिए मान्य है।
1 विमान से शुरुआत, आज 430 से अधिक एयरक्राफ्ट
इंडिगो ने 4 अगस्त 2006 को दिल्ली-गुवाहाटी-इंफाल रूट पर अपनी पहली कमर्शियल उड़ान शुरू की थी। पिछले 20 सालों में एयरलाइन ने भारतीय एविएशन सेक्टर में अभूतपूर्व बढ़त हासिल की है:
- विमानों का बेड़ा: आज कंपनी के पास 430 से अधिक विमान हैं।
- दैनिक उड़ानें: प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानों का संचालन किया जाता है।
- नेटवर्क: 140 से अधिक गंतव्यों (97 घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय) को एयरलाइन जोड़ती है।
2030 तक 550 से अधिक विमानों का लक्ष्य
एयरलाइन ने अपने भविष्य के रोडमैप का खुलासा करते हुए बताया कि वर्ष 2030 तक कंपनी के बेड़े में 550 से अधिक विमान शामिल करने की योजना है। इसके साथ ही रोजाना 3,000 उड़ानों के जरिए सालाना 20 करोड़ यात्रियों को हवाई सफर कराने और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को कुल क्षमता के 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
