Gurugram Thar Accident: गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, THAR कार डिवाइडर से टकराई, 5 युवाओं की मौत
Gurugram Thar Accident
Gurugram Thar Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 युवकों और 3 युवतियों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे नेशनल हाईवे के एग्जिट 9 पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में चल रही THAR कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की पूरी जानकारी
गुरुग्राम से राजीव चौक की ओर जा रही THAR कार का बैलेंस बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मृतक सभी यूपी के निवासी थे और किसी काम से गुरुग्राम आए थे। मृतकों में 3 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान
-
प्रतिष्ठा मिश्रा (25 वर्ष), पुत्री चंद्रमणि मिश्रा, रायबरेली, यूपी
-
आदित्य प्रताप सिंह (30 वर्ष), पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह, आगरा, यूपी
-
गौतम पुत्र युद्ध वीर सिंह (31 वर्ष), सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा
-
लवनय (26 वर्ष), पुत्री देवेन्द्र पाल, आगरा, यूपी
-
सोनी (उम्र और पता ज्ञात नहीं)
गंभीर रूप से घायल
कपिल शर्मा (28 वर्ष), पुत्र हर्षरूप, बुलंदशहर, यूपी – मेदांता अस्पताल में भर्ती।
सावधानी की अपील
हादसे की भयावहता से यह संदेश मिलता है कि वाहन चलाते समय लापरवाही से बचना बेहद जरूरी है। छोटी सी चूक भी जीवन को खतरे में डाल सकती है और परिवारों के लिए दुखद परिस्थितियां पैदा कर सकती है।
