Gurugram Construction Accident: निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

Gurugram Construction Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी 4 से 5 मजदूर दबे हो सकते हैं।

काम के दौरान अचानक गिरी दीवार

जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में हुआ। घटना के समय मजदूर दीवार के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर गिर गई और कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस हादसे में 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

Youthwings