GST Raid: बालोद में पान मसाला कारोबारी के यहां GST की छापेमारी, दोपहर से जांच जारी
GST Raid: बालोद शहर के पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी के यहां GST की छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। टीम ने दोपहर से शंकर स्टोर्स में दबिश दी और जांच जारी है।
छापेमारी का घटनाक्रम
जीएसटी अधिकारी दो वाहनों में बालोद पहुंचे और कारोबारी के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी की वजह टैक्स चोरी या वित्तीय गड़बड़ी की आशंका है।
शहर में माहौल
छापेमारी की सूचना मिलते ही कई व्यापारियों ने अपने स्टॉल और दुकानें बंद कर दीं। शहर में गहमा-गहमी का माहौल है और व्यापारियों में चिंता की लहर है। छापेमारी अभी भी जारी है और अधिकारियों द्वारा कारोबारी के सभी वित्तीय और टैक्स संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
