ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025: 30 हजार पदों पर निकली वैकेंसी

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025: मध्य प्रदेश के पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य की ग्राम पंचायतों में 30,000 से अधिक सचिव पदों पर भर्ती की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।

कब जारी होगा नोटिफिकेशन?

सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जनवरी 2025 में इस संबंध में चर्चा हुई थी, लेकिन अब प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार mppanchayatdarpan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने स्नातक (Graduation) किया है, तो चयन में आपको प्राथमिकता दी जा सकती है।

कंप्यूटर ज्ञान: उम्मीदवार को बेसिक कंप्यूटर स्किल्स जैसे MS Office, इंटरनेट और ईमेल की जानकारी होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की जा सकती है।

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी, जिसमें निम्न चरण शामिल होंगे:

कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट का प्रकाशन

दस्तावेज़ों का सत्यापन

अंतिम मेरिट सूची और नियुक्ति

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,400 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अन्य राज्य शासन के नियमानुसार भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन?

वेबसाइट mppanchayatdarpan.gov.in पर जाएं

“MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 Notification” लिंक पर क्लिक करें

पात्रता की जांच कर “Apply Online” विकल्प चुनें

आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें

सबमिट करने के बाद आवेदन की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

Youthwings