राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त एवं अग्रवाल और मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त पद की दिलाई शपथ

राज्यपाल डेका

राज्यपाल डेका

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा पूर्ण कराई गई।

कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव उपस्थित रहे।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जायसवाल, राज्य सूचना आयोग की सचिव नीलम नामदेव एक्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक और अधिकारी समारोह में शामिल हुए।

नवनियुक्त आयुक्तों का संक्षिप्त परिचय

नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जबकि डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे हैं।

read more : राजधानी में 23-25 जनवरी तक भव्य साहित्य उत्सव, 120 ख्यातिप्राप्त साहित्यकार होंगे शामिल

Youthwings