Google में PhD छात्रों के लिए बड़ा अवसर, भारत के तीन शहरों में शुरू हुई इंटर्नशिप
टेक दिग्गज Google ने भारत में समर 2026 PhD सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप भारत के तीन प्रमुख शहरों — बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार Google Careers वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12 से 14 हफ्तों की पेड इंटर्नशिप
गूगल की यह इंटर्नशिप 12 से 14 सप्ताह की होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को वेतन (पेड इंटर्नशिप) के साथ पेशेवर और व्यक्तिगत विकास का मौका मिलेगा।
कंपनी का कहना है कि यह कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक प्रोजेक्ट्स, जटिल कंप्यूटर साइंस समस्याओं और स्केलेबल सॉफ्टवेयर सिस्टम पर काम करने का अनुभव देगा।
इंटर्नशिप में जिम्मेदारियां
टीम में सहयोगात्मक और नवाचारी माहौल बनाए रखना।
अन्य तकनीकी टीमों, प्रबंधकों और साथियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करना।
गूगल उत्पादों के लिए स्केलेबल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन विकसित करना।
डेटा एनालिसिस कर प्रभावी तकनीकी समाधान तैयार करना।
कंप्यूटर साइंस के सिद्धांतों को वास्तविक प्रोजेक्ट्स में लागू करना।
पात्रता और आवश्यक योग्यताएं
उम्मीदवार किसी तकनीकी क्षेत्र या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में PhD प्रोग्राम कर रहा हो।
Java, C/C++, Python, JavaScript या Go में से किसी एक प्रोग्रामिंग भाषा का अनुभव आवश्यक है।
Unix/Linux वातावरण में कार्य करने की समझ होनी चाहिए।
डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर डिजाइन का मजबूत ज्ञान हो।
चयन प्रक्रिया
गूगल की भर्ती टीम उम्मीदवारों के रिज्यूमे और शोध पृष्ठभूमि (Research Background) के आधार पर तय करेगी कि कौन-सा उम्मीदवार किस टीम या प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त रहेगा।
कंपनी ने अभी तक स्टाइपेंड या वेतन की राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह एक पेड इंटर्नशिप होगी।
क्यों खास है यह मौका
गूगल का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम न केवल तकनीकी कौशल बढ़ाने का अवसर देता है बल्कि प्रतिभागियों को ग्लोबल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स का अनुभव भी कराता है। यह प्रोग्राम PhD छात्रों के करियर को मजबूत आधार देने में मदद करता है।
