गूगल ने खोले भविष्य के दरवाजे, Search से लेकर YouTube तक सबकुछ हुआ स्मार्ट

गूगल ने I/O 2026 में नए Gemini AI मॉडल, AI-पावर्ड सर्च, Android XR Audio Glasses और कई स्मार्ट फीचर्स लॉन्च कर टेक्नोलॉजी के भविष्य की झलक दिखाई।

 

Google I/O 2026 के कीनोट इवेंट में गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एंड्रॉयड, सर्च और वीयरेबल टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। इस बार पूरे इवेंट का सबसे बड़ा फोकस Gemini AI रहा। कंपनी ने Gemini 3.5 मॉडल्स, नए AI एजेंट्स, AI-पावर्ड सर्च और Android XR Audio Glasses जैसी नई टेक्नोलॉजी पेश की।

 

इवेंट के दौरान गूगल के CEO सुंदर पिचई ने कहा कि कंपनी अब “Agentic Gemini Era” में प्रवेश कर रही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में AI सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि अलग-अलग ऐप्स और डिवाइसेस में खुद से टास्क भी पूरा कर सकेगा।

 

गूगल ने Gemini 3.5 Flash मॉडल को अपनी सर्विसेस के लिए डिफॉल्ट AI मॉडल बना दिया है। वहीं Gemini 3.5 Pro अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि नए मॉडल पहले से ज्यादा तेज हैं और जटिल टास्क बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। इसके साथ Gemini ऐप का नया डिजाइन भी पेश किया गया है।

 

इवेंट में Gemini Omni नाम का नया मल्टीमॉडल AI सिस्टम भी पेश किया गया। इसका पहला प्रोडक्ट Omni Flash अब Gemini App, Google Flow और YouTube Shorts पर रोलआउट किया जा रहा है। यह टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और ऑडियो जैसे किसी भी इनपुट से कंटेंट तैयार कर सकता है।

 

गूगल ने Gemini Spark नाम का नया ऑलवेज-ऑन AI एजेंट भी लॉन्च किया है। यह ईमेल लिखने, स्टडी गाइड तैयार करने और कई दूसरे कामों में मदद करेगा। Gemini Spark गूगल क्लाउड पर रन करेगा और Canva, Instacart समेत कई थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ काम करेगा। कंपनी भविष्य में इसे लोकल फाइल एक्सेस की सुविधा भी देने वाली है।

 

गूगल सर्च को भी नए AI इंटरफेस के साथ अपडेट किया गया है। अब यूजर्स टेक्स्ट के अलावा फोटो, वीडियो, फाइल्स और ब्राउजर टैब्स को भी इनपुट के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि AI Mode के मंथली एक्टिव यूजर्स एक बिलियन के पार पहुंच चुके हैं।

 

इवेंट में Google ने अपने पहले Android XR Audio Glasses को भी पेश किया। ये Gemini AI से लैस स्मार्ट ग्लासेस हैं जिनमें डिस्प्ले नहीं होगा और ये ऑडियो इनपुट के जरिए काम करेंगे। इस डिवाइस को गूगल ने Samsung और Qualcomm के साथ मिलकर तैयार किया है।

 

इसके अलावा कंपनी ने Daily Brief फीचर लॉन्च किया, जो Gmail, Calendar और Tasks के डेटा के आधार पर यूजर्स को पर्सनलाइज्ड डेली अपडेट देगा। वहीं AI Detection Tools को भी Chrome और Search में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि यूजर्स AI से बनी या एडिट की गई तस्वीरों की पहचान कर सकें।

 

गूगल ने YouTube के लिए नया Ask YouTube फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स सामान्य बातचीत की भाषा में वीडियो सर्च कर सकेंगे। अब कीवर्ड टाइप करने के बजाय वॉइस प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो ढूंढना आसान होगा। शुरुआत में यह फीचर अमेरिका के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Youthwings