सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: DSSSB में 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व तारीख

CG Job Alert

CG Job Alert

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और ग्रेड-II/असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन की तारीख

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 25 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता

लीगल असिस्टेंट

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री

साथ में 3 वर्ष का वकालत अनुभव या 1 वर्ष का सरकारी विभाग में विधिक कार्य अनुभव

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनयरिंग में डिग्री

जूनियर इंजीनियर (सिविल)

सिविल इंजीनयरिंग में डिग्री या 3 वर्षीय डिप्लोमा

संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-II)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री

कुल पदों का विवरण

 

लीगल असिस्टेंट – 10 पद

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 33 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 281 पद

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 587 पद

कुल मिलाकर 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

साक्षात्कार

दस्तावेज सत्यापन

वेतनमान

लीगल असिस्टेंट: ₹35,400 – ₹1,42,400 प्रतिमाह

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह

जूनियर इंजीनियर (सिविल): ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर: ₹44,900 – ₹1,42,400 प्रतिमाह

Youthwings