रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर: पूर्व मध्य रेलवे में 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

रेलवे में करियर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने 1149 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन 10वीं और ITI के अंकों के औसत के आधार पर बने मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025

आवेदन वेबसाइट: ecr.indianrailways.gov.in

किस-किस ट्रेड में भर्ती होगी?
भर्ती अभियान में निम्नलिखित ट्रेड्स शामिल हैं:
फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक आदि।

योग्यता और आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता:

10वीं पास (कम से कम 50% अंक)

संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)

आयु सीमा:

15 से 24 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी: ₹100

SC/ST/महिला/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं

आवेदन की प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:

10वीं की मार्कशीट

ITI प्रमाणपत्र

पासपोर्ट फोटो

हस्ताक्षर

शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया:
कोई परीक्षा नहीं होगी।

चयन केवल 10वीं और ITI के अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर होगा।

मेरिट सूची के अनुसार उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा।

Youthwings