Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों पर ब्रेक, सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती
Gold-Silver
Gold-Silver Rate Today: लगातार बढ़ती कीमतों के बाद आज सोने के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 8,000 रुपये की कमी आई है। कल जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,78,850 रुपये पर था, वहीं आज यह गिरकर 1,70,620 रुपये पर आ गया है। यानी कीमत में 8,230 रुपये की सीधी गिरावट दर्ज की गई।
22 और 18 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
22 कैरेट सोने के दाम भी आज टूटे हैं। कल 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 1,63,950 रुपये था, जो आज 7,550 रुपये घटकर 1,56,400 रुपये पर आ गया। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी गिरकर आज 1,27,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि कल यह 1,34,140 रुपये थी। इस तरह 18 कैरेट सोने में 6,170 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
चांदी के भाव भी टूटे
Gold-Silver Rate Today: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली। 1 किलो चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की कमी आई है। कल चांदी जहां 4,10,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, वहीं आज यह घटकर 3,95,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इस हिसाब से आज 1 ग्राम चांदी 395 रुपये पर बिक रही है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, नागपुर, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, मैसूर जैसे शहरों में आज
24 कैरेट सोना: 17,062 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 15,640 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 12,797 रुपये प्रति ग्राम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और अयोध्या में आज
24 कैरेट सोना: 17,077 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 15,655 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 12,812 रुपये प्रति ग्राम
चेन्नई, मदुरै सहित कई दक्षिण भारतीय शहरों में आज
24 कैरेट सोना: 17,673 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 16,200 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 13,500 रुपये प्रति ग्राम
चांदी की लेटेस्ट कीमतें
दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा, जयपुर, लखनऊ, पटना, सूरत, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में आज 1 किलो चांदी 3,95,000 रुपये, 100 ग्राम 39,500 रुपये, 10 ग्राम 3,950 रुपये वहीं चेन्नई, हैदराबाद, केरल, मदुरै, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक और विशाखापत्तनम में आज 1 किलो चांदी 4,15,000 रुपये, 100 ग्राम 41,500 रुपये, 10 ग्राम 4,150 रुपये।
read more : बगैर आदेश दैनिक वेतन भोगियों को काम पर आने से किया मना, आज करेंगे कलेक्टोरेट का घेराव…
