Gold-Silver Price Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में तेज उछाल.. जानिए कहां करें निवेश?

Gold-Silver Price Today: शुक्रवार, 23 जनवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सेफ-हेवन निवेश की मांग बढ़ी है, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी दोनों को मिला है।

सुबह करीब 10 बजे MCX गोल्ड फरवरी वायदा 1,559 रुपये यानी लगभग 1% की तेजी के साथ ₹1,57,900 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं MCX सिल्वर मार्च वायदा 7,561 रुपये यानी करीब 2.31% की बढ़त के साथ ₹3,34,850 प्रति किलो पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर रहीं। अमेरिकी फरवरी गोल्ड वायदा 1% से ज्यादा की तेजी के साथ 4,969.69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गया।

अन्य कमोडिटीज का हाल

  • कॉपर (जनवरी वायदा): ₹1,277.75 प्रति किलो, 0.37% की तेजी
  • क्रूड ऑयल (फरवरी वायदा): ₹5,507 प्रति बैरल, 1.23% की गिरावट
  • नेचुरल गैस (जनवरी वायदा): ₹452.60, 2.70% की गिरावट

आज कहां करें निवेश?

गंगानगर कमोडिटीज के अमित खरे के अनुसार आज गोल्ड मिनी और क्रूड ऑयल में ट्रेडिंग के अवसर हैं

  • MCX Gold Mini February
    • Buy: ₹1,57,300 के ऊपर
    • Stop Loss: ₹1,54,000
    • Target: ₹1,62,000
  • MCX Crude Oil February
    • Buy: ₹5,400 के आसपास
    • Stop Loss: ₹5,300
    • Target: ₹5,700

Youthwings