Gold Silver Price Today: टैरिफ विवाद के बाद मार्केट में भूचाल, एक झटके में ₹11,000 उछली चांदी, सोना भी चमका

Gold Silver Price Today: अमेरिका में ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद वैश्विक बाजार में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसका असर भारत के सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

कोमेक्स में चांदी 6.28 प्रतिशत उछलकर 82 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई, जबकि सोना 5045 डॉलर प्रति औंस के ऊपर ट्रेड करता नजर आया।

घरेलू बाजार में चांदी की ऐतिहासिक छलांग

भारत के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में 4.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। कीमत 11,094 रुपये बढ़कर 2,52,487 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई।

वहीं सोना भी 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से दोनों धातुओं में तेजी बनी हुई है।

आगे क्या रहेगा रुख?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा तेजी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी नीतिगत फैसलों की वजह से है। अगर वैश्विक अनिश्चितता जारी रहती है तो सोना-चांदी में तेजी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।

हालांकि निवेशकों को बाजार की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Youthwings