Gold-Silver Rate : सोना-चांदी का रिकॉर्डतोड़ उछाल जारी, सोना-चांदी दोनों ने बनाया ऑल टाइम हाई

Gold-Silver Rate : सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी है। साल 2025 की बढ़त के बाद साल 2026 में भी सोना-चांदी निवेशकों को रिटर्न के मामले में चौंका रहे हैं। आज सोने की कीमत 1,52,500 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई, जबकि चांदी ने भी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3,27,998 रुपए प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया।

 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 1,49,941 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसके मुकाबले पिछले दिन की तुलना में इसमें 4,299 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी में 4.06 फीसदी यानी 12,597 रुपए की उछाल आई और यह 3,22,872 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इस दौरान चांदी का लो लेवल 3,06,499 रुपए रहा।

 

सोने के तेजी के इतिहास पर नजर डालें तो 10 हजार रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक पहुंचने में सोने की कीमतों ने कई सालों और महीनों में लगातार छलांग लगाई। दिसंबर 2025 में 1,40,000 रुपए से बढ़कर 20 जनवरी 2026 तक 1,50,000 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने में केवल 26 दिन लगे।

 

चांदी में भी उछाल तेज रहा। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में चांदी की कीमतों ने कई रिकॉर्ड तोड़े। 2,70,000 रुपए से लेकर 3,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचने में मात्र कुछ ही दिनों का समय लगा। 20 जनवरी 2026 को चांदी ने 3,20,000 रुपए का ऑल टाइम हाई दर्ज किया।

 

छत्तीसगढ़ में भाव

 

छत्तीसगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,100 रुपए प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट 1,37,900 रुपए और 18 कैरेट 1,12,750 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी का भाव 3,21,000 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।

 

सोना-चांदी में इस तेज रफ्तार के चलते सर्राफा व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण आम लोग सोना-चांदी खरीदने की योजना बदल रहे हैं, जिससे शादियों और त्योहारी सीजन में खरीदारी पहले की तुलना में कम होने की संभावना है।

Youthwings