सोने में गिरावट का दौर जारी! इस हफ्ते 24 कैरेट 1280 रुपये सस्ता, दिल्ली में 10 ग्राम 1.55 लाख

Gold price today

देशभर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, पिछले सप्ताह 22 कैरेट सोना 3950 रुपये सस्ता, चांदी भी 15000 रुपये प्रति किलो हुई कम

 

नई दिल्ली। देशभर में सोने की कीमतों में इस सप्ताह भी गिरावट का दौर जारी है। पिछले सप्ताह के दौरान 24 कैरेट सोना करीब 1,280 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,950 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत लगभग 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। कीमतों में आई इस नरमी से सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।

 

दिल्ली में आज क्या है सोने का रेट?

आज 7 जून 2026 को राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,16,990 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,40,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,55,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 15,591 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,015 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,699 रुपये प्रति ग्राम है।

 

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई और रायपुर में 18 कैरेट सोने का भाव 1,14,550 रुपये, 22 कैरेट का 1,40,000 रुपये और 24 कैरेट का 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,19,100 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,42,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,730 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता और हैदराबाद में भी यही भाव है। लखनऊ और चंडीगढ़ में दिल्ली के बराबर ही दाम हैं।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

सोने की कीमतों पर वैश्विक बाजार की गतिविधियों का सीधा असर पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,470.79 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की चाल, ब्याज दरों में बदलाव, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां और निवेशकों की मांग जैसे कारक सोने के दाम तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

 

पिछले 10 दिनों में सोने का रुझान

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 29 मई को 24 कैरेट सोना 15,779 रुपये प्रति ग्राम पर था, जो 7 जून तक आते-आते घटकर 15,591 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 29 मई को 14,465 रुपये प्रति ग्राम थी जो आज 14,015 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। 7 जून को दोनों कैरेट में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

 

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है। 7 जून की सुबह चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 72.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

 

क्या है एक्सपर्ट की राय?

विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में सोने की कीमतों में गिरावट निवेश के लिहाज से अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर फैसले का असर आने वाले दिनों में सोने की कीमतों पर पड़ सकता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वह स्थानीय सर्राफा बाजार के दाम जरूर चेक करें क्योंकि हर शहर में कर, शुल्क और स्थानीय मांग के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

 

Read more- 

PM Modi Gold Appeal: ‘1 साल तक सोना न खरीदें’, पेट्रोल संकट के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

 

Youthwings