भिलाई के 4 कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों की ‘बड़ी अनदेखी’ सामने आई, छात्रों को खतरे में डालने वाले संचालकों पर प्रशासन सख्त

Bhilai coaching centers sealed

लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद दुर्ग प्रशासन ने शुरू किया अभियान, अग्निशमन विभाग और पुलिस ने मिलकर न्यू सिविक सेंटर में की कार्रवाई, 4 संस्थानों पर लगा ताला

 

 

दुर्ग। लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दुर्ग जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिलेभर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के तहत बुधवार को भिलाई के न्यू सिविक सेंटर में संचालित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया ।

 

भिलाई के कोचिंग हब में हड़कंप

अग्निशमन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने न्यू सिविक सेंटर में स्थित कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्था पूरी तरह अनुपस्थित थी । कई जगह अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, तो कहीं वे एक्सपायर पाए गए । आपातकालीन निकासी मार्गों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी ।

 

संकरी सीढ़ियों और बिना इमरजेंसी एग्जिट की स्थिति में किसी भी आपात स्थिति पर बड़ी संख्या में छात्रों का बाहर निकलना असंभव हो सकता है । इन गंभीर खामियों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से मोशन कोटा, वेदांतु, रामा कोचिंग, और कैड एकेडमी को सील कर दिया ।

 

प्रशासन का सख्त रुख

कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है। कई संस्थानों में आनन-फानन में फायर एक्सटिंग्विशर लगवाए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है । अग्निशमन विभाग के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि भिलाई के सेक्टर-10, सिविक सेंटर, सुपेला, रिसाली, नेहरू नगर और दुर्ग सहित जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच जारी रहेगी ।

 

दुर्ग जिले में करीब 150 से 200 प्रमुख निजी कोचिंग सेंटर संचालित हैं । भिलाई के न्यू सिविक सेंटर अकेले 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों का केंद्र है । इनमें से अधिकांश छोटी इमारतों में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चल रहे हैं।

 

 

Bhilai coaching centers sealed

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लखनऊ हादसे के तुरंत बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग सेंटरों, हाई-राइज बिल्डिंगों, होटलों और मॉल्स की सुरक्षा जांच के आदेश दिए थे । उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की उपेक्षा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी । मुख्य सचिव विकास शील ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर विशेष जांच अभियान शुरू करने को कहा था ।

 

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी ।

 

Read more- 

Durg Crime News: पिता की हत्या कर खुद ही बना फरियादी, कलयुगी बेटे की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा

 

 

Youthwings