करंट लगने से पूर्व विधायक की मां की दर्दनाक मौत
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां, लीला देवी साहू (उम्र लगभग 60 वर्ष), का बुधवार 28 मई की सुबह करंट लगने से निधन हो गया। यह हादसा करीब 10:30 बजे हुआ।
बाड़ी में सफाई कर रही थीं लीला देवी:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लीला देवी अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण या खुले तार की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पलारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लीला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि करंट लगने की घटना किस परिस्थिति में घटी और इसमें विद्युत उपकरण या तार की क्या भूमिका रही।
