सफर में नाइट क्लब जैसा रोमांच! भोपाल मेट्रो में हुई ‘Rave Party’, सरकार ने उठाया ये कदम!

भोपाल। नवाबों के शहर भोपाल में मेट्रो का सफर अब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट हब में तब्दील होने जा रहा है। भोपाल मेट्रो में पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब चलती ट्रेन के अंदर ‘रेव पार्टी’ (Rave Party) का आयोजन किया गया। डीजे की धमाकेदार बीट्स, रंग-बिरंगी लाइट्स और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) की धुन पर लोगों ने मेट्रो कोच के भीतर जमकर डांस किया।

मेट्रो के सफर ने लिया नाइट क्लब का रूप

भोपाल मेट्रो को आम लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाने और सफर को एक नया एक्सपीरिएंस देने के लिए यह अनोखी पहल की गई है। आयोजन के दौरान मेट्रो के कोच के अंदर ही डीजे सिस्टम और म्यूजिक सेटअप लगाया गया था। जैसे ही ट्रेन पटरी पर दौड़ी, अंदर युवाओं और मेहमानों ने EDM गानों पर थिरकना शुरू कर दिया। मेट्रो कोच का पूरा माहौल किसी हाई-एंड क्लब या कंसर्ट जैसा नजर आ रहा था।

बर्थडे से लेकर प्राइवेट इवेंट्स तक… अब बुक कीजिए मेट्रो कोच!

इस स्पेशल इवेंट के साथ ही भोपाल मेट्रो प्रशासन ने एक बड़ी योजना की शुरुआत कर दी है। अब शहरवासी अपने खास मौकों (Special Occasions) को यादगार बनाने के लिए भोपाल मेट्रो का पूरा कोच या ट्रेन बुक कर सकेंगे।

किन मौकों के लिए होगी बुकिंग?

  • बर्थडे पार्टी (Birthday Celebrations)
  • एनिवर्सरी और प्री-वेडिंग शूट
  • कॉर्पोरेट मीटिंग्स या गेट-टुगेदर
  • फ्रेंडशिप मीट और प्राइवेट म्यूजिक नाइट्स
  • पैसेंजर्स को नया एक्सपीरियंस देने की पहल

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MPMRCL) का मकसद मेट्रो को केवल परिवहन के साधन तक सीमित न रखकर इसे युवाओं और शहरवासियों की लाइफस्टाइल से जोड़ना है। दुनिया और देश के कई बड़े शहरों की तर्ज पर भोपाल में भी मेट्रो कोच रेंटल मॉडल (Metro Coach Rental) को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मेट्रो का राजस्व (Revenue) भी बढ़ेगा और लोगों को एक बिल्कुल नया और यूनिक सेलिब्रेशन वेन्यू मिलेगा।

अगर आप भी वही पुराने होटल और मैरिज गार्डन में पार्टी कर-करके बोर हो चुके हैं, तो बहुत जल्द भोपाल मेट्रो आपकी अगली पार्टी का परफेक्ट डेस्टिनेशन बनने वाली है!

Youthwings