EPFO का बड़ा अपडेट! UAN एक्टिवेशन के लिए वेबसाइट सेवा बंद, अब सिर्फ UMANG ऐप से होगा काम
ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा हटाई, सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन किया अनिवार्य
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। EPFO ने अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट से UAN एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा को बंद कर दिया है। इसकी जगह अब इन दोनों सर्विसेज को ‘उमंग’ ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है।
क्यों किया गया बदलाव?
EPFO के मुताबिक, डेटाबेस कंसॉलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सर्विसेज को फास्ट और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही EPFO ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।
UAN एक्टिवेट करने की प्रक्रिया
– सबसे पहले उमंग ऐप को डाउनलोड करें और उसमें रजिस्टर करें।
– होम स्क्रीन पर ‘UAN Services Through Face Auth’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
– उसके बाद ‘UAN allotment and activation’ ऑप्शन चुनें।
– अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर कंसेंट बॉक्स को टिक करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
– अगर आपका UAN पहले से एक्टिव है तो स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा- ‘The UAN entered is already activated’।
EPF पर ब्याज दर 8.25%
वित्त मंत्रालय ने FY2025-26 के लिए EPF पर 8.25% की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह लगातार तीसरा मौका है जब सब्सक्राइबर्स को 8.25% की दर से ब्याज मिल रहा है।
न्यूनतम बैलेंस का नियम
EPFO के नियमों के अनुसार, सब्सक्राइबर्स को अपने EPF अकाउंट में हर समय कम से कम 25% का मिनिमम बैलेंस मेंटेन करना जरूरी होता है। इसका मतलब है कि अगर आप नौकरी के दौरान आंशिक रूप से पैसा निकालना चाहते हैं, तो अपने कुल फंड का अधिकतम 75% हिस्सा ही निकाल सकते हैं।
Read more-
Job Fair 2026: रोजगार की बहार, पहले ही दिन सैकड़ों छात्रों के हुए इंटरव्यू
