बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, एक AK47 भी बरामद
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
बीजापुर: जिले के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी की खबर है। सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
गुप्त सूचना पर निकली थी DRG टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी (District Reserve Guard) की टीम को सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया।
नक्सलियों ने की फायरिंग, जवानों ने संभाला मोर्चा
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और दो नक्सलियों को मार गिराया।फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में अन्य नक्सली भी मौजूद हो सकते हैं, जिसको लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
READ MORE : अजित पवार पंचतत्व में विलीन: पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
