elon musk podcast: H-1B विवाद पर एलन मस्क का बड़ा बयान, भारतीय प्रोफेशनल्स ही संभालते हैं अमेरिकी टेक इंडस्ट्री
elon musk podcast
elon musk podcast: स्पेसएक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने एक ताज़ा पॉडकास्ट (elon musk podcast) में H-1B वीजा कार्यक्रम का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय पेशेवरों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। मस्क के अनुसार, अगर अमेरिका इस कार्यक्रम को बंद कर देता है तो उसका नुकसान “बहुत गंभीर” हो सकता है।
मस्क का कहना है कि उनकी कंपनियों को भी हाई-स्किल्ड पदों पर लोगों की कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका के टेक सेक्टर को भारत जैसे देशों से आने वाले प्रतिभाशाली युवा बेहद ज़रूरी हैं।
‘खामियां हैं, लेकिन समाधान बंद करना नहीं’
elon musk podcast: मस्क ने H-1B सिस्टम की कुछ कमजोरियों का जिक्र जरूर किया, पर सख्त शब्दों में कहा कि कुछ आउटसोर्सिंग कंपनियों की गड़बड़ियों की वजह से इस पूरे कार्यक्रम को बंद करना अनुचित होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सुधारों की मांग की।
यह बयान ऐसे दौर में आया है जब अमेरिका वीजा के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप H-1B वीजा पर लगभग एक लाख डॉलर फी लगाने जैसी नीतियों की चर्चा कर चुके हैं।
अवैध आव्रजन पर चिंता, प्रवासन नीति पर तंज
मस्क ने पॉडकास्ट में प्रवासन नीति पर भी खुलकर राय रखी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की नीतियों ने सीमा नियंत्रण को कमजोर किया और इसका फायदा अवैध रूप से आने वालों को मिला। मस्क के अनुसार, “अगर सीमाएं खुली छोड़ दी जाएं और आर्थिक लाभ भी मिलते रहें, तो गैरकानूनी आव्रजन कभी कम नहीं होगा।”
भारतीय उद्यमियों को सलाह: “मूल्य पैदा करो”
elon musk podcast: एक भारतीय उद्यमी के सवाल पर मस्क ने कहा कि वह उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं जो दुनिया में कुछ नया जोड़ते हैं। उनकी नजर में वही असली उद्यमी है, जो जितना हासिल करता है उससे ज्यादा समाज को वापस देता है।
भविष्य की भविष्यवाणी: ‘20 साल में काम करना पसंद या शौक बनेगा’
AI और रोबोटिक्स को लेकर मस्क ने बड़ा दावा किया। उनके अनुसार, आने वाले दो दशकों में काम करना किसी आवश्यकता के बजाय विकल्प बन सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे लोग दुकान से सब्ज़ियां खरीद सकते हैं, लेकिन चाहें तो खुद भी उगा सकते हैं—ठीक वैसे ही लोग काम को एक शौक की तरह चुन सकेंगे।
