छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव: 2 अप्रैल को खत्म होगा सांसदों का कार्यकाल, 16 मार्च को मतदान

केटीएस तुलसी और फूलो देवी की सीट हो रही खाली

केटीएस तुलसी और फूलो देवी की सीट हो रही खाली

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के दो मौजूदा राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है, जिसके चलते ये दोनों सीटें रिक्त हो जाएंगी। इसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हो जाएंगी, जिन पर नए सांसदों का चयन किया जाएगा।

26 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

चुनाव आयोग की ओर से 26 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके तहत उम्मीदवार 5 मार्च तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

देशभर की 37 राज्यसभा सीटों पर होंगे चुनाव

सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्यसभा की कुल 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इन 37 सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2026 में रिक्त हो रही हैं।

read more : चांदी के दामों में जबरदस्त उथल-पुथल: 19 दिनों में 1.75 लाख की गिरावट, निवेशक परेशान

Youthwings