दशहरा 2025 live : आज पूरे देश में विजयादशमी की धूम, रावण दहन के साथ मनाया जा रहा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व
आज 2 अक्टूबर, गुरुवार को देशभर में दशहरे का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कई जगहों पर यह कार्यक्रम संपन्न भी हो चुका है।
दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, केवल धार्मिक पर्व ही नहीं है बल्कि यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह दिन शुभ कार्यों की शुरुआत, अस्त्र-शस्त्र पूजन और विजय की कामना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
रावण दहन का उत्साह पूरे देश में
आज के दिन रामलीला मैदानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ आयोजन स्थलों पर पहुंचकर बुराई के अंत का प्रतीक रावण दहन देख रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
देखिए देशभर में रावण दहन को लेकर माहौल-
#WATCH | दिल्ली: श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में रावण के पुतले का दहन हुआ। राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
(वीडियो सोर्स: भारत के राष्ट्रपति/यूट्यूब) pic.twitter.com/K1Y8sXwKuA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
उधमपुर, जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में दशहरा के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया।#VijayaDashami pic.twitter.com/Ub1UyALSNI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: दशहरा के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया। pic.twitter.com/4TVMAI2UlX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025
