Drug Supplier Arrested: रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रग सप्लायर युवती नव्या मलिक गिरफ्तार

Drug Supplier Navya Malik Arrested

Drug Supplier Navya Malik Arrested

रायपुर। Drug Supplier Arrested: राजधानी में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती की पहचान नव्या मलिक के रूप में हुई है, जो कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि नव्या का सीधा संबंध हाल ही में एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपी हर्ष आहूजा से था।

ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कड़ियां

जांच में सामने आया है कि ड्रग सप्लाई करने वाला सिंडिकेट नव्या मलिक का इस्तेमाल डिलीवरी के लिए करता था। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे पुलिस को इस नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

पुलिस को मिले अहम सबूत

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नव्या के पास से नशीली टैबलेट और ड्रग्स सप्लाई से जुड़े कई पुख्ता सबूत भी बरामद किए हैं। साथ ही कई ग्राहकों की जानकारी भी हाथ लगी है, जिसे आधार बनाकर पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।

जांच में जुटी पुलिस

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही ड्रग सप्लाई सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। राजधानी रायपुर में इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Youthwings