अफगानिस्तान में आए भूकंप को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा — बोले, पाकिस्तान कर रहा अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण, इसलिए कांपी धरती

वॉशिंगटन / काबुल। अफगानिस्तान में आए भूकंप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट (Underground Nuclear Test) कर रहा है और इसी कारण हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। उन्होंने कहा कि जैसे रूस, चीन और उत्तर कोरिया खुलकर परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, वैसे ही अब पाकिस्तान भी गुप्त परीक्षण कर रहा है। इसके चलते अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप आ रहे हैं।

उन्होंने कहा  “मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि अमेरिका को भी अपना परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करना चाहिए।

 इंटरव्यू में किया दावा

रविवार को  ट्रंप ने कहा,

“रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश लगातार परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। सिर्फ अमेरिका ही ऐसा देश है जो अब तक रोक लगाए हुए है। हम एक खुला समाज हैं, इसलिए हमें पारदर्शिता रखनी होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम पीछे रह जाएं।”

ट्रंप ने कहा कि “पाकिस्तान अंडरग्राउंड परीक्षण कर रहा है, जिसके कारण हिंदूकुश क्षेत्र में भूकंप आ रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि  “हम परीक्षण करेंगे क्योंकि वो कर रहे हैं। उत्तर कोरिया, चीन, रूस  और अब पाकिस्तान भी।”

अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक 10 की मौत, 200 घायल

रविवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 5 घंटों के भीतर दो बार 6.3 तीव्रता के भूकंप आए थे। झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों में महसूस किए गए।
भूकंप में अब तक 10 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। राजधानी काबुल और पेशावर तक धरती हिल गई थी।

“हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार” — ट्रंप

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा —

“हमारे पास किसी भी देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण (Nuclear Disarmament) पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन अगर दूसरे देश लगातार परीक्षण कर रहे हैं, तो अमेरिका को भी पीछे नहीं रहना चाहिए।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों से परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात की है।

रूस ने हाल ही में घातक मिसाइल का परीक्षण किया

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिसाइल लगातार 15 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और किसी भी दिशा से हमला कर सकती है।

ट्रंप ने कहा कि “रूस और चीन लगातार परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका को भी अपनी शक्ति दिखानी होगी।”

Youthwings