जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई: एक ही स्कूल के 21 शिक्षक पाए गए लापरवाह, DEO ने 23 को थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा की गिरती स्थिति को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जे.आर. डहरिया ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें शिक्षकों की लापरवाही की पोल खुल गई।

भटगांव स्कूल में 21 शिक्षक लापरवाह, जमगहन में दो गैरहाजिर

निरीक्षण के दौरान सबसे हैरान करने वाली स्थिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटगांव में देखने को मिली, जहां 21 शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से लापरवाह पाए गए। वहीं, हायर सेकेंडरी स्कूल, जमगहन में दो शिक्षक बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब मिले।

23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

DEO डहरिया ने इन सभी 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब माँगा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

Youthwings