Naxal Surrender In Chhattisgarh: नक्सल पुनर्वास नीति पर सदन में सवाल-जवाब, गृह मंत्री विजय शर्मा ने पेश किया आंकड़ा
Naxal Surrender In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में नक्सल सरेंडर और पुनर्वास नीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक Vikram Mandavi ने सरकार से आंकड़ों सहित जानकारी मांगी।
उन्होंने पूछा कि 2023 से अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और इनामी नक्सलियों को कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
जवाब में गृह मंत्री Vijay Sharma ने बताया कि 9 फरवरी 2026 तक 1496 इनामी नक्सलियों सहित कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत अब तक 5 करोड़ 64 लाख रुपये प्रारंभिक सहायता के रूप में वितरित किए गए हैं, जबकि 49 करोड़ 34 लाख रुपये की इनामी राशि का भुगतान शेष है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली राशि तीन वर्ष की अवधि के बाद बैंक से निकाली जा सकती है।
गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार नक्सलवाद की समस्या के समाधान के लिए पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने की नीति पर लगातार काम कर रही है।
