ED ने नियुक्त किए 125 लोक अभियोजक; छत्तीसगढ़ से धीरज वानखेड़े और विवेक चोपड़ा शामिल

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कानूनी टीम को और मजबूत करते हुए विशेष लोक अभियोजकों (SPP) के नए पैनल को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 125 SPP के नामों की स्वीकृत सूची जारी कर दी है।

देशभर की PMLA अदालतों के लिए नियुक्तियां

सरकार की इस मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां पीएमएलए, 2002 के तहत देशभर में काम कर रही विशेष अदालतों के लिए प्रभावी होंगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह सूची ईडी द्वारा पहले ही मंत्रालय को भेज दी गई थी। अब सक्षम प्राधिकरण की अनुमति मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के दो अधिवक्ता भी शामिल

जारी आदेश में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जुड़े दो अधिवक्ताओं — धीरज वानखेड़े, विवेक चोपड़ा को भी SPP पैनल में शामिल किया गया है। अब ये दोनों वकील ED की ओर से पीएमएलए मामलों में पैरवी करेंगे।

आदेश 17 नवंबर को जारी

यह आदेश 17 नवंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से जारी किया गया है। नए SPP पैनल के लागू होने के बाद ईडी के सभी राज्यों में लंबित और महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी की रफ्तार और मजबूती बढ़ने की उम्मीद है।

 

Youthwings